Home » Blog » दुर्ग रेंज में 18 चयनित आरक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

दुर्ग रेंज में 18 चयनित आरक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

चरित्र सत्यापन व दस्तावेज जांच के बाद शुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया

by cgprimenews.com
0 comments
दुर्ग रेंज में नव नियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपते अधिकारी

आरक्षक भर्ती 2023-24 नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ

भिलाई। दुर्ग रेंज में आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023-24 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। पुलिस विभाग द्वारा चरित्र सत्यापन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के सफल परीक्षण के पश्चात अब तक 18 चयनित अभ्यर्थियों को आरक्षक पद पर नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं। (18 selected constables received appointment letters in Durg range.)

यह भी पढ़ेः Breaking: दुर्ग जिले में 2 करोड़ 84 लाख से ज्यादा का अवैध जेव प्रेरक जब्त, कृषि विभाग ने मारा छापा

पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुआ सत्यापन

दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न किया जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र सत्यापन सहित सभी जरूरी दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। सभी दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।

शेष अभ्यर्थियों का सत्यापन जारी

एसएसपी विजय अग्रवाल के अनुसार, शेष चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य क्रमबद्ध रूप से जारी है। जैसे-जैसे सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होगी, अन्य चयनित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। विभाग का लक्ष्य है कि सभी चयनित आरक्षकों को शीघ्र नियुक्त कर प्रशिक्षण प्रक्रिया में शामिल किया जाए।

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नव चयनित आरक्षकों में खुशी और उत्साह देखने को मिला। उन्होंने इसे अपने कठिन परिश्रम और निरंतर तैयारी का परिणाम बताया। चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि वे ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पुलिस सेवा में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

कानून-व्यवस्था होगी और मजबूत

पुलिस विभाग के अनुसार, नई भर्तियों से दुर्ग रेंज में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। आम जनता की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में नव नियुक्त आरक्षकों की अहम भूमिका रहेगी।

You may also like