Friday, February 13, 2026
Home » Blog » चिखली पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार

चिखली पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार

गाली-गलौच व विवाद कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, प्रतिबंधात्मक धाराओं में पेश

by cgprimenews.com
0 comments
चिखली पुलिस द्वारा शांति भंग करने वाले बदमाश की गिरफ्तारी

शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस सख्त

राजनांदगांव. क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक बदमाश के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में की गई।

यह भी पढ़ेः नाबालिग को अश्लील फोटो भेजने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार


गाली-गलौच और विवाद से बिगाड़ रहा था माहौल

दिनांक 17 दिसंबर 2025 को चिखली क्षेत्र में गाली-गलौच, वाद-विवाद कर शांति भंग करने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना पाए जाने पर पुलिस चौकी चिखली ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मिथलेश साहू पिता धनीराम साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी चिखली आदर्श स्कूल के पीछे, जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया।


इन धाराओं में हुई कार्रवाई

आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय, राजनांदगांव में पेश किया गया।


अभियान लगातार रहेगा जारी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गांजा व शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध अभियानात्मक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You may also like