दुर्गा महाविद्यालय के सामने हुई थी घटना
रायपुर। आपसी विवाद को लेकर धारदार हथियार से गंभीर मारपीट करने के मामले में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 03 बालकों सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार बेचने वाले दुकान संचालक के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ेः Breaking: दुर्ग जिले में 2 करोड़ 84 लाख से ज्यादा का अवैध जेव प्रेरक जब्त, कृषि विभाग ने मारा छापा
मेकाहारा अस्पताल में भर्ती हुआ था घायल
प्रार्थी विकास अवधिया ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 15 दिसंबर 2025 को उसे सूचना मिली कि उसके पुत्र प्रखर अवधिया के साथ मारपीट की गई है और वह मेकाहारा अस्पताल में भर्ती है। पूछताछ में प्रखर ने बताया कि वह सुबह करीब 10:30 बजे दुर्गा महाविद्यालय के सामने खड़ा था, तभी धनराज सोनी उर्फ वासु अपने साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पेचकस, लोहे की स्टीक एवं धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया गया।
इन धाराओं में दर्ज हुआ अपराध
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 269/25 के तहत बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 118(2), 3(5) में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
हथियार और मोटरसाइकिल जप्त
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर आरोपी धनराज सोनी उर्फ वासु तथा 03 नाबालिगों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार की। उनके कब्जे से चाकू, लोहे की स्टीक, पेचकस और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जप्त की गई।
अमानक चाकू बेचने वाला दुकानदार भी नपा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चाकू गोलबाजार क्षेत्र की एक दुकान से खरीदा गया था। इस पर पुलिस ने दुकान में रखे 05 अमानक चाकू जप्त कर दुकान संचालक के विरुद्ध थाना गोलबाजार में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी
-
धनराज सोनी उर्फ वासु (19 वर्ष), निवासी अवधियापारा, पुरानी बस्ती, रायपुर
-
विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक
