Home » Blog » मकान में भीषण आग, दुर्ग अग्निशमन दल ने बुझाया

मकान में भीषण आग, दुर्ग अग्निशमन दल ने बुझाया

सूचना मिलते ही 1 दमकल टीम रवाना, फायरकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए आग पर काबू पाया और गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला

by cgprimenews.com
0 comments
दुर्ग फायर ब्रिगेड टीम मरोदा स्टेशन में आग बुझाते हुए

स्टेशन मरोदा में आग, दुर्ग फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बची बड़ी घटना

दुर्ग. नेवई थाना क्षेत्र के स्टेशन मरोदा (Durg Maroda station) में देर रात करीब 11 बजे एक मकान में अचानक आग (fire) लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन दल की एक दमकल टीम मौके के लिए रवाना हुई। बड़ी मशक्कत कर आग को बुझा लिया।

मकान में आग लगने की सूचना धनंजय कुमार द्वारा दी गई थी। घटनास्थल पर पहुंचकर फायर टीम ने चारों दिशाओं से पानी की तेज बौछार कर मात्र एक गाड़ी पानी की मदद से आग को नियंत्रित कर लिया। इस दौरान बहादुरी दिखाते हुए फायरकर्मी हीरामन ठाकुर ने जलते मकान में घुसकर गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकालकर संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।

इनकी सराहनीय भूमिका रही

दुर्ग फायर दल प्रभारी महेन्द्र चंदेल के नेतृत्व में फायर कर्मचारियों मुख्तार अली, अवतार सिंह, धर्मेंद्र कुमार और हीरामन ठाकुर  ने बेहतरीन टीमवर्क दिखाते हुए समय पर कार्रवाई की। आग को अन्य घरों और स्थानों तक फैलने से रोक लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने दल की तत्परता और बहादुरी की सराहना की। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के कार्यालय नंबर 0788-2320120, 2320121, 2322571 एवं 112 पर सूचना देकर मदद ले सकते है।

You may also like