Home » Blog » कुसूमघटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 1.06 लाख जप्त

कुसूमघटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 1.06 लाख जप्त

कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई, पोडी चौकी टीम ने रेड डालकर नकदी, ताश पत्ती व सामान जब्त किया

by cgprimenews.com
0 comments
कबीरधाम पुलिस द्वारा कुसूमघटा में जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व ताश पत्ती बरामद

कबीरधाम. छत्तीसगढ़। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी पोडी टीम ने 24 नवंबर को कुसूमघटा गांव में रेड कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

चौकी पोडी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कुसूमघटा में कुछ लोग ताश-पत्ती पर रुपए–पैसे की दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम, हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कई जुआरी वहां से भाग निकले, लेकिन दो आरोपियों को घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया।

अपराध पंजीबद्ध, मामले की विवेचना जारी

दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

दो आरोपी गिरफ्तार, 1.06 लाख रुपये नकद बरामद

  • मुकेश वर्मा, पिता प्रहलाद वर्मा, उम्र 30 वर्ष

  • बाल्मीकि वर्मा, पिता तुकाराम वर्मा, उम्र 42 वर्ष

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1,06,900 नकद, 52 ताश पत्तियां और एक प्लास्टिक बोरी जप्त की, जिसे विधिवत पुलिस कब्जे में लिया गया।

You may also like