Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » JOB: प्राइवेट सेक्टर में 1022 पदों पर भर्ती, दुर्ग में प्लेसमेंट कैंप, 8 वीं पास, ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई

JOB: प्राइवेट सेक्टर में 1022 पदों पर भर्ती, दुर्ग में प्लेसमेंट कैंप, 8 वीं पास, ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@दुर्ग. Job placement camp in durg Chhattisgarh निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवकों के लिए अच्छी खबर है। दुर्ग जिला प्रशासन प्राइवेट सेक्टर के 1022 पदों पर बंपर भर्ती के लिए 7 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैंप लगाएगा। जिसमें 8 वीं से लेकर ग्रेजुएट पास युवा शामिल हो सकते हैं। प्लेसमेंट कैंप में सलेक्ट होने वाले कैंडिडेट को 14 हजार से लेकर 25 हजार तक की सैलरी मिलेगी।

इन कंपनी में की जाएगी भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक दुर्ग में मंगलवार 7 अक्टूबर 2025 को सुबह 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में किरोस सिक्युरिटी के 550 पद (सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाईजर और हाउस कीपिंग स्टाफ), निमिया हर्बल प्राइवेट लिमिटेड के 462 पद (एकाउन्ट मैनेजर) और एन्सपिरा मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के 10 रिक्त पद कुल 1022 रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

स्टार्टिंग सैलरी मिलेगी 14 हजार

इन सभी पदों के लिए वेतन 14000 से 25000 रूपए तक निर्धारित किया गया है। 8वीं, 10वीं, 12वीं, बी.कॉम., बीबीए/एमबीए (मार्केटिंग मैनेजमेंट)और कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यता धारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है। विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in] chhattisgarh rozgar app एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

यह दस्तावेज लेकर जाएं साथ

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयनपत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

You may also like