Wednesday, April 1, 2026
Home » Blog » जगदलपुर में कार और बोलेरो की टक्कर, ढाबा में खाना खाने जा रहे दो युवक जिंदा जले, दो की हालत गंभीर

जगदलपुर में कार और बोलेरो की टक्कर, ढाबा में खाना खाने जा रहे दो युवक जिंदा जले, दो की हालत गंभीर

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोडेनार थाना क्षेत्र का है।

cg prime news

जगदलपुर में कार और बोलेरो की टक्कर, ढाबा में खाना खाने जा रहे दो युवक जिंदा जले, दो की हालत गंभीर

दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

घटना गुरुवार (11 सिंतबर) रात किलेपाल के पास की है। जहां एक कार और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने युवकों बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी बढ़ चुकी थी कि दोनों को निकाल नहीं पाए। इस पूरे एक्सीडेंट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार सवार युवक तड़पते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं बोलेरो में भी आग लग गई थी। किसी तरह बोलेरो सवार 2 युवकों को बाहर निकाल लिया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।

आगे की जांच में जुटी पुलिस

जगदलपुर एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान मानिक गाइन और संतोष मानिकपुरी के रूप में हुई है। उनके परिजनों को जानकारी दी गई है। बोलेरो सवार एक घायल का नाम अनिकेत कश्यप है, दूसरे का नाम स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है। घायलों को उपचार चल रहा है।

ढाबा में खाना खाने जा रहे थे

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मानिक गाइन और संतोष मानिकपुरी गीदम के रहने वाले थे। दोनों अपनी वेन्यू कार से कोडेनार के पास एक ढाबा में खाना खाने जा रहे थे। इसी बीच जगदलपुर की तरफ से एक बोलेरो आ रही थी। तभी दोनों गाड़ी आमने-सामने टकराई और आग लग गई। पुलिस के अनुसार मानिक गाइन कार मैकेनिक था और संतोष मानिकपुरी ड्राइवरी का काम करता था।

टक्कर होते ही लगी आग

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बोलेरो दोनों में आग लग गई। कार सवार दोनों युवक कार में फंसे रह गए। घटना के वक्त इस रास्ते से गुजर रहे अन्य लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। इस वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी।

You may also like