Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » बुजुर्ग दंपती की घर में घुसकर हत्या, पति-पत्नी की खून से सनी मिली लाश, धारदार हथियार से दिया वारदात को अंजाम

बुजुर्ग दंपती की घर में घुसकर हत्या, पति-पत्नी की खून से सनी मिली लाश, धारदार हथियार से दिया वारदात को अंजाम

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@रायपुर.Elderly couple murdered in their home in Raipur छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से अज्ञात हत्यारों ने हत्या कर दी। बुधवार सुबह बुजुर्ग दंपती का शव उनके घर पर खून से लथपथ मिला। पूरा मामला जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। इस मामले में FSL, क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी है।

घर में पड़ी मिली लाश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली के बिरोदा गांव में रहने वाले भूखन ध्रुव (62) और उनकी पत्नी रुक्मणी ध्रुव (60) की घर पर लाश पड़ी है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो घर के एक कमरे में पलंग पर भूखन की लाश पड़ी थी। पत्नी रुक्मणी की लाश दूसरे कमरे में जमीन पर पड़ी थी।

दंपती के हैं तीन बच्चे

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भूखन और उसकी पत्नी खेती किसानी करते हैं। भूखन एक दूसरे व्यक्ति के खेत में कीटनाशक छिड़कने का काम कर रहा था। बुधवार को काम पर नहीं पहुंचा तो वह व्यक्ति उसे घर पर देखने आया था, तभी उसने लाश देखकर उसने सरपंच को सूचना दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।

पूरे घर में खून के धब्बे मिले

घटनास्थल पर एसीसीयू टीम, एफएसएल यूनिट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची। लाश के आसपास सहित मकान में कई जगहों पर खून बिखरा हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि हत्या के लिए किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। दोनों मृतकों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। घर के भीतर कई सामान बिखरा हुआ है। फिलहाल पंचनामा के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक भूखन के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। मृतक का बेटा रायपुर में रहता है। फिलहाल, पुलिस परिवार के सदस्यों को भी बुलाकर पूछताछ कर रही है।

You may also like