Friday, April 17, 2026
Home » Blog » वापस जाओ नहीं तो गाड़ी सहित गाड़ दूंगा… BJP नेता ने महिला पंच को दी गाली व धमकी, Video हुआ वायरल, जानें क्या है पूरा माजरा

वापस जाओ नहीं तो गाड़ी सहित गाड़ दूंगा… BJP नेता ने महिला पंच को दी गाली व धमकी, Video हुआ वायरल, जानें क्या है पूरा माजरा

by CG Prime News
0 comments

कोरबा। इन दिनों भाजपा नेता सुर्खियों में है। सोशल मीडिया में आए दिन इनका वीडियो वायरल होते रहता है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक भाजपा नेता का दबंगई का वीडियो सामने आया है। यहां नदी से रेत लेने को लेकर विवाद हुआ है। विवाद इतना गहराया कि नेता ने महिला पंच को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी ही दे दी।

यह पूरा मामला करतला थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि, भाजपा नेता नटवरलाल शर्मा ने महिला पंच को अपशब्द और जान से मारने की धमकी दी है। नटवर शर्मा के खिलाफ करतला थाने में अपराध दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ कुदमुरा पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 की पंच गीता यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, गीता यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 6 जून 2025 को कुदमुरा से होकर बहने वाली मांड नदी के पास रेत लेने के लिए गई हुई थी। घरेलू कार्य के लिए रेत लेने के दौरान नटवरलाल शर्मा जो वहां मौजूद था, उसने कहा कि छोटी गाड़ी को रेत नहीं देंगे और गाड़ी वापस ले जाओ, मेरा खदान है मैं जिसको चाहूं उसको रेत दूंगा।

विरोध करने पर गाली- गलौज करते हुए चारित्रिक लांछन लगाकर जान से मारने की धमकी देकर वहीं पर गाड़ी सहित गाड़ देने की धमकी दी गई। इसके बाद घर लौटकर परिवार वालों से सलाह मशवरा के बाद 8 जून को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

नेता के खिलाफ अपराध दर्ज

महिला की शिकायत पर नटवरलाल शर्मा के खिलाफ धारा 296, 351 (3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। नटवर शर्मा पहले भी अपनी बदजुबानी को लेकर इलाके में सुर्खियों में रहते है। विवाद से उनका पुराना नाता रहा है। एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि से जिस तरह से अपशब्द की गई है तो समझा जा सकता है कि, आम लोगों से व्यवहा

घाट पर कब्जा कर मनमानी

सूत्रों की माने तो, कुदमुरा में पंचायत नाम मात्र का रेत घाट संचालित कर रहा है जबकि असल मे यही ठेकेदार रूपी लोग घाट पर कब्जा कर मनमानी कर रहे है। इसके बावजूद जिम्मेदार खनिज विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं पुलिस भी रसूख के आगे कोई कार्रवाई करने से बचती है।र कैसा होगा।

You may also like