Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » भिलाई में रील्स बनाने के चक्कर में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौत, दो घायल

भिलाई में रील्स बनाने के चक्कर में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौत, दो घायल

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले के भिलाई में रील्स (REEL) बनाने के चक्कर में दो नाबालिगों की रोड एक्सीडेंट (Road accident in bhilai) में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लगभग 11.30 बजे यह हादसा हुआ। दरअसल तीन नाबालिग दोस्त एक ही बाइक में सवार होकर इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बनाने निकले थे। तभी अचानक उनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वो खड़ी पिकअप में जा घुसे।

दोनों का फट गया सिर

गन्नू नाम के नाबालिग किशोर ने बताया कि गौतम नगर में रहने वाला जय बंसोड़ (17) और हर्ष मेश्राम (16) की रोड एक्सीडेंट में मौत हुई है। तीसरा लड़का सुपेला खटाल बस्ती का रहने वाला आदित्य चौहान (16) घायल है। उसे उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

खून से सनी मिली सड़क

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप में टकराने से हर्ष और जय का सिर फट गया था। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आदित्य उनके ऊपर गिरने से उसे गले में चोट आई। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। घटना स्थल पर खून के निशान थे। चप्पल और बाइक का सामान बिखरा पड़ा था।

cg prime news

भिलाई में रील्स बनाने के चक्कर में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौत, दो घायल

एक बाइक सवार को भी मारी ठोकर

घायल नाबालिग ने बताया कि तीनों दोस्त बाइक में सवार होकर मस्ती करते भिलाई से खुर्सीपार की तरफ जा रहे थे। तभी उनकी बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और इसी दौरान बगल से गुजर रही एक बाइक सवार से वो लोग टकरा गए। इसके बाद उनकी बाइक सड़क पर खड़ी पिकअप में घुस गई। पुलिस घायल और मृतकों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लेकर गई थी। अस्पताल पहुंचते ही परिजन अपने बेटों का शव देखकर चींख-चींख कर रोने लगे। एक बाइक सवार भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पिता के साथ शादी पार्टी से लौटा था जय

जय बंसोड़ की मां ने बताया कि वो अपने पिता प्रकाश के साथ धुमाल बजाने का काम करता था। शुक्रवार रात को ही वो एक शादी पार्टी से धुमाल बजाकर पिता के साथ लौटा था। पिता ने जय और उसके भाई को 50-50 रुपए दिए। इसके बाद जय मां को बोलकर निकला की वो पार्टी में जा रहा है। कुछ देर बाद सूचना मिली की उसका एक्सीडेंट हो गया है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

सुपेला पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आदित्य से पूछ रही है कि हादसा कैसे हुआ और वो लोग इतनी रात में कहा जा रहे थे। शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

You may also like