Friday, February 13, 2026
Home » Blog » मेयर के बेटे ने बीच सड़क किया ऐसा काम, हाथ जोड़कर मैडम महापौर को लोगों से मांगनी पड़ी माफी

मेयर के बेटे ने बीच सड़क किया ऐसा काम, हाथ जोड़कर मैडम महापौर को लोगों से मांगनी पड़ी माफी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित मेमर मीनल चौबे को अपने बेटे की हरकत की वजह से लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी। दरअसल रायपुर मेयर मीनल चौबे के बेटे ने शनिवार को बीच सड़क पर बर्थ डे केक काटकर आतिशबाजी के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में खलबली मच गई। एक तरफ कांग्रेस, महापौर व भाजपा नेत्री के बेटे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गई है। वहीं दूसरी ओर कुछ दिन पहले दस कांग्रेसियों को सड़क पर बर्थ डे मनाते हुए देखकर एसएसपी के द्वारा गिरफ्तार की बात भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। बतां दें कि सड़क पर बर्थ डे मनाने और केक काटने पर कड़ी कार्रवाई के मुख्य सचिव के निर्देश को महापौर मीनल चौबे के बेटे के वीडियो ने ही पहली चुनौती दे दी।

cg prime news

मेयर के बेटे ने बीच सड़क किया ऐसा काम, हाथ जोड़कर मैडम महापौर को लोगों से मांगनी पड़ी माफी

महापौर ने मांगी माफी
अपने बेटे के बीच सड़क बर्थ डे सेलिब्रेशन के बहु प्रसारित होने के बाद महापौर मीनल चौबे ने अपने बेटे के सड़क पर केक काटते और आतिशबाजी करते हुए मनाए गए जन्मदिन के वीडियो पर खेद जातया है। साथ ही गलती स्वीकार की है और बेटे को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों से अवगत कराने की बात करते हुए शहर की जनता से माफी मांगी है।

cg prime news

मेयर के बेटे ने बीच सड़क किया ऐसा काम, हाथ जोड़कर मैडम महापौर को लोगों से मांगनी पड़ी माफी

शुक्रवार को मुख्य सचिव ने जारी किया था गाइडलाइन
मुख्य सचिव ने शुक्रवार को ही बैठक लेकर सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को सड़क पर केक काटने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच शनिवार को ही महापौर के बेटे का सड़क पर केक काटते और फटाखे फोड़ते हुए वीडियो प्रसारित हो रहा है।

कांग्रेस गिरफ्तारी पर अड़ी
कांग्रेस ने पूरे मामले को आड़े हाथों लिया है। सभी के लिए एक समान नियम रखते हुए कार्रवाई की मांग की है। इससे पूर्व सड़क पर बर्थ डे मनाने के मामले में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सहित 10 लोगों को जेल हुई थी। अब कांग्रेस नवनिर्वाचित मेयर के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने न तो मामला दर्ज किया है और न ही गिरफ्तारी की है।

You may also like