Home » Blog » Leopard on road : सड़क पर घायल मिला तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, जिसने देखा किनारा कर लिया क्योंकि…

Leopard on road : सड़क पर घायल मिला तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, जिसने देखा किनारा कर लिया क्योंकि…

by CG Prime News
0 comments

गरियाबंद।  Leopard on road जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर एनएच 130. पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए का बच्चा सड़क में घायल पाया गया। रविवार की सुबह उरतुली घाट पुल के पास की है यह घटना। तेंदुए के बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आई है। स्थानीय लोगों ने सुबह सड़क किनारे तेंदुए के घायल बच्चे को देखा और तत्काल वन विभाग को सूचना दे दी।

Leopard on road इलाज हुआ शुरू

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और घायल बच्चे को गरियाबंद फारेस्ट लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार जारी है। वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए के घायल बच्चे के ऊपर नजर बनाए हुए हैं। Leopard on road गरियाबंद के डीएफओ का कहना है कि घायल तेंदुए के बच्चे का इलाज जारी है और उम्मीद है कि उसे वह बचा लेंगे।

लोगों ने दी सूचना

आम लोगों ओर राहगीरों ने तेंदुए का बच्चा सड़क पर पड़ा हुआ देखा। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। सभी वीडियो और फोटो बनाने लगे। Leopard on road इन्हीं में से कुछ ने इंसानियत दिखाते हुए वन विभाग की टीम को फोन कर सड़क पर तेंदुआ का बच्चा घायल हालत में होने की जानकारी दी।

You may also like