Home » Blog » Big Breaking: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद मुठभेड़, 14 हार्डकोर नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कमयाबी

Big Breaking: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद मुठभेड़, 14 हार्डकोर नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कमयाबी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ( naxal encounter in gariyaband)में सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में 14 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने सोमवार को दो नक्सलियों को मारा था। वहीं मंगलवार सुबह होते तक 12 और नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उड़ीसा की स्पेशल टास्क फोर्स सीआरपीएफ और कोबरा जवानों ने मिलकर यह नक्सल ऑपरेशन लॉन्च किया था जिसमें 14 नक्सलियों को जवानों ने देर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल के 700 जवानों ने मोर्चा संभाला था। नक्सलियों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही थी।जिसका जवानों ने बहादुरी से जवाब देते हुए 14 नक्सलियों को ढेर किया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। वही मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

बता दे उड़ीसा पुलिस ने इस ऑपरेशन के बाद 12 और नक्सलियों के शव बरामद करने की पुष्टि मंगलवार सुबह को की है। वहीं सोमवार को भी दो नक्सलियों का शव बरामद किया गया था। पूरा ऑपरेशन गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उड़ीसा सीमा के पास कुल्हाड़ी घाट रिजर्व फॉरेस्ट में सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच में सोमवार को बड़ी मुठभेड़ हुई थी। सोमवार को मारे गए नक्सलियों में दो महिला नक्सलियों का शव बरामद किया गया था। घटना स्थल से कई ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए थे। मुठभेड़ के दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान नीरज वर्मा भी घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए रायपुर लाया गया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने उड़ीसा पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन की योजना बनाई थी। उड़ीसा और छत्तीसगढ़ पुलिस की 10 टीम बनाई गई थी।इसके बाद कुल्हाड़ी घाट के ताराझर की पहाड़ी में मुठभेड़ हो गई।

You may also like