Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » होली में नशे में धुत लड़कों ने काटी युवती की नाक, पिता को मारा चाकू, कोई नहीं आया जवान बेटी की मदद के लिए

होली में नशे में धुत लड़कों ने काटी युवती की नाक, पिता को मारा चाकू, कोई नहीं आया जवान बेटी की मदद के लिए

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ में होली के दिन बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। बलौदाबाजार जिले में नशे में धुत युवकों ने पिता के सामने ही उसकी जवान बेटी की नाक काट दी। घटना सोमवार देर रात ग्राम छेरकापुर की है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

यह है पूरा घटनाक्रम
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छेरकापुर में होली की रात सोमवार को बुजुर्ग खेदू धीवर के घर के सामने शराब में धुत 3-4 लड़के गालीगलौज और विवाद कर रहे थे। शोर सुनकर बुजुर्ग खेदू बाहर निकला और लड़कों को ऐसा करने से मना किया। इस पर उन्होंने उसकी बेदम पिटाई शुरू कर दी। पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर बेटा वीर सिंह धीवर और नरसिंह धीवर बाहर निकले। दोनों बेटे बदमाश युवकों से पिता को छुड़ाने लगे। इस दौरान आरोपियों ने दोनों बेटों को भी पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने चाकू से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। जिससे वे घायल हो गए। दोनों के सीने और हाथ पर चाकू से वार किया गया। पिता को चाकू लगा देख, नरसिंह धीवर की बेटी बाहर आई। इस पर आरोपियों ने चाकू से युवती की नाक काट कर उसे भी घायल कर दिया।

युवती की बहन पर भी किया हमला
मामले की शिकायत पलारी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं युवती की छोटी बहन के हाथ पर भी आरोपियों ने चाकू से हमला किया गया है।

You may also like