Home » Blog » पुलिस अधिकारी बनकर फोन, थाने में हंगामा; 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी बनकर फोन, थाने में हंगामा; 4 आरोपी गिरफ्तार

नशे में वाहन चलाना, शांति भंग और शासकीय कार्य में बाधा डालने पर कार्रवाई

by cgprimenews.com
0 comments
पुलगांव थाना परिसर में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार आरोपी।

दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारी का प्रतिरूप धारण कर फोन करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस चौकी का डीपी लगाकर किया कॉल

मामले के अनुसार आवेदक अजय बहादुर (38 वर्ष), निवासी सोहम सिटी महमरा ने शिकायत दर्ज कराई कि उधारी विवाद को लेकर छतर सिंह उर्फ राजू देशलहरे ने अपने मोबाइल में पुलिस चौकी अंजोरा का डीपी लगाकर कॉल किया। इससे पुलिस अधिकारी होने का भ्रम उत्पन्न हुआ और आवेदक पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया।

नशे की हालत में थाने पहुंचे, किया विवाद

आवेदक के थाना पहुंचने पर संबंधित पक्ष के चार व्यक्ति थाना पुलगांव आए। जांच में पाया गया कि वे शराब के नशे में थे। वाहन चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

इसके बाद आरोपियों ने थाना परिसर में झगड़ा कर शांति भंग की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत प्रकरण दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जब्त सामग्री

  • एक चार पहिया वाहन

  • संबंधित मोबाइल फोन

गिरफ्तार आरोपियों में खिलेश्वर रजक (35 वर्ष), टोमन निषाद (29 वर्ष), चेतन राम साहू (29 वर्ष) निवासी सकरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव तथा छतर सिंह उर्फ राजू देशलहरे (35 वर्ष) निवासी तनोट चौकी अंजोरा थाना पुलगांव शामिल हैं।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का भ्रम उत्पन्न कर शासकीय कार्य में बाधा न डालें। कानून-व्यवस्था भंग करने और शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You may also like