Thursday, September 17, 2026
Home » Blog » दुर्ग में 2.5 किलो गांजा के साथ 20 साल का युवक गिरफ्तार, थैले में लेकर घूम रहा था मादक पदार्थ

दुर्ग में 2.5 किलो गांजा के साथ 20 साल का युवक गिरफ्तार, थैले में लेकर घूम रहा था मादक पदार्थ

कार्रवाई के दौरान रेलवे क्षेत्र मालधक्का के पास पीडब्ल्यूआई कार्यालय के निकट कैलाश नगर, दुर्ग में आरोपी को पकड़ा गया।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
दुर्ग में 2.5 किलो गांजा के साथ 20 साल का युवक गिरफ्तार, थैले में लेकर घूम रहा था मादक पदार्थ

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग के मोहन नगर थाना पुलिस ने अवैध गांजा परिवहन करने एक 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक से 2.506 किलोग्राम मादक पदार्थ और कैश जब्त किया गया है। मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि रेलवे क्षेत्र कैलाश नगर में कार्रवाई कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया है। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी के पास से सफेद थैले में लगभग डेढ़ लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

कैलाश नगर से पकड़ा गया आरोपी

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहन नगर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध रूप से गांजा परिवहन और विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान रेलवे क्षेत्र मालधक्का के पास पीडब्ल्यूआई कार्यालय के निकट कैलाश नगर, दुर्ग में आरोपी को पकड़ा गया।

सफेद थैले में मिला गांजा

तलाशी के दौरान आरोपी युवक के कब्जे से एक सफेद थैले में झिल्ली के अंदर रखा 2.324 किलोग्राम गांजा और एक अन्य सफेद झिल्ली में एयरटाइट पॉलीथीन में रखा 50 नग गांजा पुडिय़ा जब्त किया गया। साथ ही मादक पदार्थ बिक्री से प्राप्त 8,000 रुपये नगद भी जब्त किया गया। पुलिस ने जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 1,50,000 रुपए आंका है। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।


इस आरोपी को किया गिरफ्तार

1. नितेश साहू, उम्र 20 वर्ष।
निवासी वार्ड क्रमांक 18, श्मशान घाट के पास, शक्ति नगर, दुर्ग।

जब्त सामग्री

1. कुल 2.506 किलोग्राम गांजा (2.324 किलोग्राम गांजा एवं 50 पुडिय़ा गांजा वजन 0.182 किलोग्राम)।
2. नगद बिक्री रकम 8,000 रुपये।

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर के एएसआई राजेंद्र तिवारी, आरक्षक जितेश यादव , एसीसीयू के प्रधान आरक्षक कौशलेंद्र, आरक्षक नासिर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। समाज को नशामुक्त बनाने एवं अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें।

You may also like