Home » Blog » कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने 2 दिवसीय प्रशिक्षण व मॉक ड्रिल आयोजित

कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने 2 दिवसीय प्रशिक्षण व मॉक ड्रिल आयोजित

280 अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा, आपात स्थिति से निपटने का कराया गया पूर्वाभ्यास

by cgprimenews.com
0 comments
कांकेर रक्षित केंद्र में पुलिस अधिकारियों का मॉक ड्रिल अभ्यास।

कांकेर। जिले में कानून व्यवस्था एवं आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से 16 एवं 17 फरवरी 2025 को रक्षित केन्द्र परिसर में दो दिवसीय प्रशिक्षण सह मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक निखिल आशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण में कांकेर अनुविभाग के सभी थाना/चौकी, रक्षित केन्द्र, यातायात शाखा, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स महिला बल सहित कुल 280 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

इंटरएक्टिव सत्र और वीडियो आधारित प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान पूर्व में घटित घटनाओं के अनुभव साझा किए गए। अधिकारियों ने कानून व्यवस्था ड्यूटी को और बेहतर बनाने के लिए इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया।

जिले एवं राज्य के अन्य स्थानों पर हुई घटनाओं से संबंधित वीडियो और फोटोग्राफ्स प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाए गए, ताकि बल को वास्तविक परिस्थितियों से अवगत कराते हुए भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सके।

कमियों का विश्लेषण, अंतिम दिन सुधार

पहले दिन कार्यशाला के बाद मॉक ड्रिल आयोजित कर कमियों का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। दूसरे दिन पुनः मॉक ड्रिल कर उन कमियों को दूर करने का प्रयास किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बल को डिब्रिफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उद्देश्य और पुलिस की अपील

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले में सार्वजनिक शांति बनाए रखना, अपराध की रोकथाम, संकट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है।

कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

You may also like