Sunday, June 21, 2026
Home » Blog » सीएसपीडीसीएल के 15 कार्यालय सहायकों की हुई पदोन्नति, प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे

सीएसपीडीसीएल के 15 कार्यालय सहायकों की हुई पदोन्नति, प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे

by cgprimenews.com
0 comments

दुर्ग@CG Prime News. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत बालोद के 15 कार्यालय सहायकों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। दुर्ग क्षेत्र में पदस्थ 15 कार्यालय सहायक श्रेणी-दो पदोन्नत होकर कार्यालय सहायक श्रेणी-1 बनाए गए। मुख्य अभियंता एम जामुलकर ने 25 मई को पदोन्नति आदेश जारी किया और पदोन्नत हुए कर्मचारियों को हमेशा बेहतर कार्य एवं उपभोक्ता सेवा में और अधिक समर्पित होकर तत्परता से कार्य करने की शुभकामनाएं दी। साथ ही विद्युत विभाग में उनकी जिम्मेदारियों का एहसास भी कराया।

दुर्ग रिजन बिजली कंपनी की पीआरओ माया चंद्राकर ने बताया कि भिलाई पश्चिम संभाग कार्यालय से सुरेन्द्र कुमार वर्मा, भिलाई पूर्व संभाग -पवन कुमार ठाकुर, दुर्ग शहर जोन-अर्जुन सिंह परगनिहा, डौंडी लोहार सब डिविजन- सुभाषचंद्र गायकवाड़, सिकोसा वितरण केंद्र- शत्रुघन लाल नायक, संभागीय कार्यालय भिलाई- दीपक दीवान, निजामुद्दीन खान, वृत्त कार्यालय- कृष्ण कुमार शर्मा, आलोक कुमार शर्मा, कुमारी केएसएन लक्ष्मी, सुपेला जोन- शशीधर द्विवेदी, वरिष्ठ लेखाधिकारी कार्यालय- के इंदिरा, निर्मला शर्मा, कुमारी केएस मिनी और शहर संभाग दुर्ग-पी अप्पाजी पटनायक को पदोन्नति प्रदान की गई है।


You may also like