CG Prime News@रायपुर.13 trains on the Howrah-Mumbai route passing through Chhattisgarh have been cancelled till April 11 होली मनाने के बाद काम में लौटने वाले यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने हावड़ा-मुंबई रूट की 13 ट्रेनों को 11 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। मिली जानकारीक के अनुसार हावड़ा-मुंबई रूट की 13 ट्रेनों को 31 मार्च से 11 अप्रैल तक के लिए रद्द किया गया है। ऐसे में रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर और कोरबा समेत अन्य जिलों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
चौथी लाइन निर्माण का कार्य जारी
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में झारसुगुड़ा सेक्शन में हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर चौथी लाइन निर्माण काम किया जा रहा है। वहीं अकलतरा स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन की कनेक्टिविटी का काम भी किया जाएगा। इसके चलते हावड़ा-मुंबई रूट की टे्रनों को रद्द किया गया है।
10 ट्रेनों को पहले किया गया था कैंसिल
इससे पहले छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों को रद्द किया गया था। दरअसल, नागपुर मंडल गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन बनाने का काम जल्दी पूरा करने की योजना है। जिसके लिए रेलवे ने ब्लॉक का फैसला लिया है। कैंसिल होने वाली गाडिय़ों में मेमू पैसेंजर शामिल है।
पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन कार्य के कारण कुछ ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त एवं शुरू की जाएगी
ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुरदा रोड मंडल के अंतर्गत पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन कार्य के कारण मार्च, अप्रैल, मई 2026 माह में निम्नलिखित ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की जा रही हैं। यह ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त एवं शुरू की जाएगी।
(1) गाड़ी संख्या 12146 पुरी -लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) एक्सप्रेस साक्षी गोपाल स्टेशन से प्रारंभ होगी।
मार्च माह में दिनांक:- 17, 24, 31 को
अप्रैल माह में दिनांक;- 07, 14, 21, 28 को
मई माह में दिनांक 05 एवं 12 को
(2) गाड़ी संख्या 12145 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) – पुरी एक्सप्रेस साक्षी गोपाल स्टेशन पर समाप्त होगी।
मार्च माह में दिनांक:- 15, 22, 29 को
अप्रैल माह में दिनांक;- 05, 12, 19, 26 को
मई माह में दिनांक 03 एवं 10 को
(3) गाड़ी संख्या 12993 गांधीधाम – पुरी एक्सप्रेस साक्षी गोपाल स्टेशन पर समाप्त होगी।
मार्च माह में दिनांक:- 13, 20, 27 को
अप्रैल माह में दिनांक;- 03, 10, 17, 24 को
मई माह में दिनांक 01 एवं 08 को
(4) गाड़ी संख्या 12994 पुरी- गांधीधाम एक्सप्रेस साक्षी गोपाल स्टेशन से प्रारंभ होगी ।
मार्च माह में दिनांक:- 16, 23, 30 को
अप्रैल माह में दिनांक;- 06, 13, 20, 27 को
मई माह में दिनांक 04 एवं 11 को
(5) गाड़ी संख्या 22973 गांधीधाम – पुरी एक्सप्रेस साक्षी गोपाल स्टेशन पर समाप्त होगी।
मार्च माह में दिनांक:- 11, 18, 25 को
अप्रैल माह में दिनांक;- 01, 08, 15, 22 , 29 को
मई माह में दिनांक 06 एवं 13 को
(6) गाड़ी संख्या 22974 पुरी- गांधीधाम एक्सप्रेस साक्षी गोपाल स्टेशन से प्रारंभ होगी ।
मार्च माह में दिनांक:- 14, 21, 28 को
अप्रैल माह में दिनांक;- 04, 11, 18, 25 को
मई माह में दिनांक 02, 09 एवं 16 को
(7) गाड़ी संख्या 22909 वलसाड – पुरी एक्सप्रेस साक्षी गोपाल स्टेशन पर समाप्त होगी।
मार्च माह में दिनांक:- 12, 19, 26 को
अप्रैल माह में दिनांक;- 02, 09, 16, 23, 30 को
मई माह में दिनांक 07 एवं 14 को
(8) गाड़ी संख्या 22910 पुरी- वलसाड एक्सप्रेस साक्षी गोपाल स्टेशन से प्रारंभ होगी ।
मार्च माह में दिनांक:- 15, 22, 29 को
अप्रैल माह में दिनांक;- 05, 12, 19, 26 को
मई माह में दिनांक 03 एवं 10 को
(9) गाड़ी संख्या 20917 इंदौर – पुरी एक्सप्रेस बीरपुरुषोतमपुर स्टेशन पर समाप्त होगी।
मार्च माह में दिनांक:- 17, 24, 31 को
अप्रैल माह में दिनांक;- 07, 14, 21, 28 को
मई माह में दिनांक 05 एवं 12 को
(10) गाड़ी संख्या 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस बीरपुरुषोतमपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी ।
मार्च माह में दिनांक:- 19, 26 को
अप्रैल माह में दिनांक;- 02,09, 16, 23, 30 को
मई माह में दिनांक 07 एवं 14 को
(11) गाड़ी संख्या 20472 पुरी- श्री गंगानगर एक्सप्रेस बीरपुरुषोतमपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी ।
मार्च माह में दिनांक:- 11,18, 25 को
अप्रैल माह में दिनांक;- 01,08, 15, 22, 29 को
मई माह में दिनांक 06 एवं 13 को
(12) गाड़ी संख्या 20471 श्री गंगानगर- पुरी- एक्सप्रेस बीरपुरुषोतमपुर स्टेशन पर समाप्त होगी।
मार्च माह में दिनांक:- 15, 22, 29 को
अप्रैल माह में दिनांक;- 05, 12, 19, 26 को
मई माह में दिनांक 03 एवं 10 को
