घटना का विवरण
बलौदाबाजार। दिनांक 13.12.2025 की रात लगभग 08:30 बजे हिरमी शराब दुकान के कर्मचारियों ने प्रार्थी विवेकानंद वर्मा और उनके साथ आए व्यक्ति के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। आरोपियों ने हाथ, मुक्का, लाठी और राड से वार करते हुए प्रार्थी को गंभीर चोटें पहुंचाईं। प्रार्थी को गंभीर हालत में रामकृष्ण हॉस्पिटल, रायपुर में भर्ती कराया गया। साथ ही प्रार्थी के वाहन में भी तोड़फोड़ की गई।
पुलिस कार्यवाही
थाना सुहेला में अपराध क्र. 404/2025 धारा 296, 351(3), 127(2), 109(1), 115(2), 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना सुहेला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और तीनों को हिरासत में लिया। आरोपियों ने घटना को स्वीकार किया।
गिरफ्तारी
आज दिनांक 27.01.2026 को तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आरोपियों के नाम:
-
कवि कुमार मनहरे, 25 वर्ष, ग्राम सोनबरसा, थाना भाटापारा
-
राजेंद्र कुमार कुर्रे उर्फ सोनू, 31 वर्ष, ग्राम सोनबरसा, थाना भाटापारा
-
बद्री प्रसाद चेलक, 40 वर्ष, ग्राम मजगांव, थाना हथबंद
