Police कमिश्नरेट क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
गुरुद्वारा के पास पकड़ा गया आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि दलदलसिवनी गुरुद्वारा के पास एक युवक धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोमल यादव (19 वर्ष) निवासी महावीर चौक, दलदलसिवनी के रूप में हुई है।
चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत केस
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 53/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
अपराधियों पर सख्ती जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
