Home » Blog » चाकू और पंच के साथ युवक गिरफ्तार

चाकू और पंच के साथ युवक गिरफ्तार

कलिंग नगर गेट के पास लोगों को धमका रहा था आरोपी

by cgprimenews.com
0 comments
रायपुर में चाकू और पंच के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर. थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में पुलिस ने धारदार चाकू और दो पंच के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सड़क पर चाकू लहराकर लोगों को डराने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कलिंग नगर गेट के सामने आम रोड पर एक व्यक्ति हथियार लेकर लोगों को आतंकित कर रहा है।

मौके से हथियार बरामद

सूचना मिलने के बाद थाना गुढ़ियारी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी विकास गोस्वामी उर्फ विक्कू (22 वर्ष) को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू और दो पंच बरामद किए गए।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 115/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may also like