Home » Blog » छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस, 12 जिलों में यलो अलर्ट, इधर दुर्ग रहा सबसे गर्म

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस, 12 जिलों में यलो अलर्ट, इधर दुर्ग रहा सबसे गर्म

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रदेश में सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते प्रदेश के 12 जिलों में गुरुवार को यलो अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का सबसे ज्यादा असर बस्तर संभाग पर रहेगा। वहीं धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव में भी बादल छाए रहेंगे। कोरिया, मनेंद्रगढ़ में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बस्तर संभाग के जिलों में अगले 4 दिन अंधड़ के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। Western disturbance became active again in Chhattisgarh

दुर्ग रहा सबसे ज्यादा गर्म

पिछले 10-12 दिनों में मौसम में आए बदलाव के कारण कई जिलों में दिन का तापमान 5 डिग्री तक कम है। वहीं दुर्ग जिले में पारा तेजी से चढ़ रहा है। बुधवार को दुर्ग जिला प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां दिन का अधिकत तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर मौसम विभाग ने गुरुवार को गरज-चमक के साथ हल्की बूंदा-बांदी की संभावनाएं जताई है।

यह हैै वेस्टर्न डिस्टरबेंस

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) कैस्पियन या भूमध्य सागर से बनने वाले तूफान होते हैं। ये भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और ठंड लाने का काम करते हैं। असल में ये हवाएं बर्फीली होती हैं, जो अपने साथ नमी लेकर आती हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भूमध्यसागर से निकलती हैं। इसके बाद ये ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होते हुए सीधा भारत पहुंचती हैं। यहां पहुंचते ही यह मैदानी इलाकों में अपना असर दिखाने लगती हैं।

जानिए क्यों बदल रहा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, उत्तरी झारखंड तक बना हुआ है। जिसके असर से बस्तर संभाग में मौसम बदला रहेगा। गरज चमक के साथ यहां 30-40 किमी. की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

You may also like