Wednesday, April 1, 2026
Home » Blog » दुर्ग जिले के समोदा में फैला उल्टी-दस्त, अब तक 60 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया गांव का सर्वे

दुर्ग जिले के समोदा में फैला उल्टी-दस्त, अब तक 60 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया गांव का सर्वे

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग.Vomiting and diarrhea spread in Samoda of Durg district, 60 patients found  दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत कचान्दुर के आश्रित ग्राम समोदा में उल्टी-दस्त फैलने से हड़कंप मच गया है। 4 अक्टूबर से अब तक उल्टी-दस्त के 60 मरीज मिल चुके हैं। वहीं 13 मरीजों का जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 12 मरीज चंदूलाल चंद्राकर कचांदुर भिलाई, 1 मरीज निहार अस्पताल व अन्य सभी मरीज घर पर चिकित्सकीय उपचार ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को संक्रमित क्षेत्र का दौरा किया। घर-घर जाकर सर्वे किया। राहत की बात यह है कि उल्टी-दस्त से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

cg prime news

डॉक्टर्स की टीम ने किया गांव का सर्वे

उल्टी-दस्त के मरीज प्राप्त होने की सूचना प्राप्त होने पर सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी के निर्देश में डॉ. सीबीएस बंजारे, जिला सर्वेलेंस अधिकारी, एनएल बंजारे खण्ड चिकित्सा अधिकारी निकुम, दुर्ग के मार्गदर्शन में जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट रितीका सोनवानी, बीईटीओ निर्मल कुमार टंडन और स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिनों के साथ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया।

पाइप लाइन की सफाई के लिए कहा

प्रभावित क्षेत्र का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नियमित सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में 22 अक्टूबर को कुल 450 घरों का सर्वे किया गया। जहाँ उल्टी-दस्त के नए मरीज नहीं मिले हैं। 4 अक्टूबर 2025 से आज दिनांक तक कुल 60 मरीज मिले जिनमें से 13 मरीजों का जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भ्रमण के दौरान उपस्थित सरपंच अरूण गौतम, उपसरपंच अनुज निषाद, पंचायत सचिव कमला देवांगन व कोतवाल पिताम्बर चौहान को प्रभावित क्षेत्र में पानी के पाईप लाईन को बंद कर, सभी पाईप लाईन की मरमत व साफ-सफाई करने के लिए कहा।

पानी टैंकर की व्यवस्था की

सीईओ जिला जनपद के द्वारा सिरसा में पानी टैंकर की व्यवस्था किया गया है। सक्रिय सर्वेलेंस का कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। 22 अक्टूबर 2025 को संक्रमित क्षेत्र का पुन: पानी सैम्पल जांच हेतु लोक स्वास्थ्य यंत्रिकी विभाग दुर्ग भेजा गया। स्टूल सैम्पल जांच के लिए रायपुर भेजे जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

पानी उबालकर पीने की दी समझाइश

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीण जनता को समझाइश दी गई है कि पानी उबाल कर पिये, सड़े गले सब्जी न खाये। बाहर का खाना बंद करे। मांसाहार ना खाये। तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें और अपने व परिवार का ध्यान रखें।

You may also like