दुर्ग, सीईओ बजरंग कुमार दुबे के मार्गदर्शन में जिला पंचायत दुर्ग ने जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढौर में ग्रामीणों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी पहलों से अवगत कराना और उन्हें विकसित भारत जी-राम जी योजना एवं एक्ट, 2025 के बारे में जानकारी देना था।
रैली और जन चौपाल:
कार्यक्रम के तहत ग्राम भ्रमण करते हुए प्रभात रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, पंचायत प्रतिनिधि और हितग्राही शामिल हुए। रैली में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का स्वागत किया।
जानकारी और पंपलेट वितरण:
जन चौपाल के दौरान अरदीप ढीढी, सहायक परियोजना अधिकारी (मनरेगा), जिला पंचायत दुर्ग ने ग्रामीणों को विकसित भारत जी-राम जी एक्ट, 2025 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम में योजना संबंधी पंपलेट वितरण भी किया गया, ताकि ग्रामीण अपने स्तर पर योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।
