Home » Blog » US-इजराइल-ईरान जंग के बीच PM मोदी सभी राज्यों के CM से करेंगे बात, बिगड़े हालात पर चर्चा

US-इजराइल-ईरान जंग के बीच PM मोदी सभी राज्यों के CM से करेंगे बात, बिगड़े हालात पर चर्चा

राज्यसभा में मोदी ने कहा था- आने वाला वक्त सबसे बड़ी परीक्षा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दिल्ली.US-Israel-Iran War, PM Modi to Speak with Chief Ministers of All States यूएस-इजराइल-ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मार्च को देश के सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। इसमें ईरान जंग के बाद बिगड़े हालात पर चर्चा संभव है। पीएम मोदी ने 24 मार्च को राज्यसभा में कहा था कि ईरान जंग जारी रही तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। आने वाला समय कोरोनाकाल जैसी परीक्षा वाला होगा। केंद्र और राज्य को मिलकर काम करना होगा। बातचीत में चुनावी राज्यों के सीएम शामिल नहीं होंगे।

भारत के पास 60 दिन का पेट्रोल डीजल

इधर केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही किल्लत की खबरों को प्रोपेगैंडा बताया है। जिसका मकसद बाजार में ‘पैनिक बाइंग शुरू कराना है। मंत्रालय ने कहा कि शॉर्टेज की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सरकार ने आज देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी की खबरों को खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि दुनिया में कुछ भी हो जाए, भारत के पास 60 दिन का पेट्रोल, डीजल है।

राज्यसभा में मोदी ने कहा था- आने वाला वक्त सबसे बड़ी परीक्षा

पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा।

ईरान जंग के चलते तेल-गैस की सप्लाई प्रभावित

ईरान के साथ इजराइल और अमेरिका की जंग का आज 27वां दिन है। जंग के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल और गैस सप्लाई की सप्लाई प्रभावित है। भारत अपनी जरूरत का 50% कच्चा तेल और 54% LNG इसी रास्ते से मंगाता है। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। ईरान जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं रहा है। खतरे को देखते हुए कोई भी तेल टैंकर वहां से नहीं गुजर रहा।

You may also like