Home » Blog » अनियंत्रित होकर पलटी नायब तहसीलदार की कार, सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी… जगदलपुर से छुट्टियां मनाने आई थीं अफसर

अनियंत्रित होकर पलटी नायब तहसीलदार की कार, सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी… जगदलपुर से छुट्टियां मनाने आई थीं अफसर

by CG Prime News
0 comments

बालोद। Road Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नायब तहसीलदार की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान उनकी कार सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। वहीं हादसे के समय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए अफसर को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10.30 बजे की है। अरौद निवासी खुशबू नेताम अपनी मां को बालोद छोड़कर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी कार तेज रफ्तार में संतुलन खो बैठी और कीचड़-युक्त गड्ढे में पलट गई। यह घटना बालोद दुर्ग मुख्य मार्ग के पास ग्राम पड़कीभाट के पास हुई है।

बाल-बाल बची अफसर

इस भीषण हादसे में गनीमत ये रही की दूसरी तरफ से कोई वाहन नही आ रहा था, वरना कार में सवार लोगों की जान भी जा सकती थी। हादसे के वक्त राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए महिला अफसर को दुर्घटनाग्रस्त कार से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में महिला अफसर को सामान्य चोटे आई है।

मौके पर पहुंची पुलिस

ग्रामीणों के अनुसार खुशबू नेताम वर्तमान में जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा में पदस्थ हैं। अवकाश पर अपने गृहग्राम अरौद आई हुई थीं। इस दौरान यह हादसा हो गया। उधर इस दुर्घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने बताया कि एक अन्य वाहन को बचाने के दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार सवार नायब तहसीलदार को सामान्य चोट आई हैं। जिनका प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

You may also like