Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » Durg: मंत्रालय में पदस्थ दो युवक सेलूद नहर में बहे, 12 घंटे से जारी रेस्क्यू अभियान

Durg: मंत्रालय में पदस्थ दो युवक सेलूद नहर में बहे, 12 घंटे से जारी रेस्क्यू अभियान

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तांदुला नहर में दो युवक बह गए हैं। पिछले 12 घंटे से दोनों युवको की तलाश जारी है। लेकिन अभी तक दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चला है। पूरा घटनाक्रम सेलूद से लगे तांदुला बड़े नहर की है।

पैर धोने उतरे थे युवक

SDOP अनूप लकड़ा ने बताया कि रविवार शाम लगभग 4:00 बजे दो युवक कार से आए थे। दोनों हाथ पैर धोने के लिए नहर में उतरे। इसी दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह नहर में नीचे गिर गया। जिसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी उतरा लेकिन दोनों नहर के तेज बहाव में बह गए। नहर में फिलहाल 15 फीट पानी है। पानी का बहाव बहुत तेज होने के कारण अभी तक दोनों युवकों का शव बरामद नहीं किया गया है।

मंत्रालय ने पदस्थ थे दोनों युवक

मिली जानकारी के अनुसार डूबने वाले युवक की पहचान प्रहलाद यादव धनोरा निवासी और बोरसी निवासी नरेंद्र ध्रुव के रूप में की गई है। दोनों युवक रायपुर मंत्रालय में पदस्थ थे। फिलहाल दोनों युवकों के परिजन घटनास्थल पहुंच गए हैं और वह लगातार रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने की बात कर रहे हैं।

बोट लेकर उतरी SDRF

SDRF की टीम सुबह से ही नहर में बोट लेकर उतरी है। लगभग 5 किलोमीटर के एरिया में जाली लगाकर दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। SDRF का कहना है कि नहर में पानी का बहाव बहुत तेज है। जिसके चलते नेट में ही दोनों युवकों के फंसने की संभावना है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है।

You may also like