Monday, April 6, 2026
Home » Blog » दो साल से फरार धोखाधड़ी प्रकरण की दो महिला आरोपी गिरफ्तार

दो साल से फरार धोखाधड़ी प्रकरण की दो महिला आरोपी गिरफ्तार

जमीन विक्रय में फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी और फोटो बदलकर की गई थी ठगी, दुर्ग जेल भेजा गया

by cgprimenews.com
0 comments
बसंतपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई जमीन धोखाधड़ी प्रकरण की महिला आरोपी।

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने दो वर्ष से फरार चल रहे जमीन धोखाधड़ी प्रकरण में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल वारंट उपरांत दुर्ग जेल दाखिल किया गया।

फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से भूमि विक्रय

थाना बसंतपुर पुलिस ने बताया कि  10 अगस्त 2024 को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि ग्राम कातुलबोर्ड स्थित खसरा नंबर 48/1 की 1.10 डिसमिल भूमि, जो प्रार्थी की माता एवं अन्य महिला के नाम दर्ज थी, उसे आरोपी प्रताप मजूमदार व अन्य सहआरोपियों ने कूटरचित पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर विभिन्न व्यक्तियों को बेच दिया। मामले में  धारा 419, 420, 467, 468, 471, 34  के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पूर्व में मुख्य आरोपी प्रताप मजूमदार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कोर्ट में पेश किया गया है।

फोटो बदलकर की गई रजिस्ट्री

जांच में सामने आया कि फरार महिला आरोपियों ने पंजीयन कार्यालय में विक्रय पत्र के दौरान वास्तविक महिला के स्थान पर स्वयं का फोटो लगाकर दस्तावेज पंजीकृत कराया। पूछताछ में दोनों ने मुख्य आरोपी के कहने पर धोखाधड़ी में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियों में रुक्मणी मजूमदार (38 वर्ष) और नसरोज निर्मलकर (40 वर्ष) शामिल है।

दुर्ग-भिलाई क्षेत्र से गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा  के निर्देश पर गठित टीम ने दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों फरार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट मिलने पर दुर्ग जेल भेज दिया गया।

You may also like