रायपुर | पंडरी थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चाकू जब्त कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।
मुखबिर सूचना पर पहुंची पुलिस टीम
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध रूप से चाकू लेकर घूमने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 26 फरवरी 2026 को थाना पंडरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि माल धक्का रोड कांपा बस्ती तथा अरोरा धर्मकांटा कांपा क्षेत्र में दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में बैठे हुए हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस की दो अलग-अलग टीमों को मौके पर भेजा गया।
तलाशी में मिले धारदार चाकू
पुलिस टीम द्वारा दोनों संदिग्धों की तलाशी लेने पर एक आरोपी की कमर से बटनदार लोहे का धारदार चाकू तथा दूसरे आरोपी की पैंट की जेब से लोहे का चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नीलकंठ साहू और राजेश साहू निवासी सुंदरिपारा, मोवा बताया। चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन दोनों आरोपी कोई वैध अनुमति नहीं दिखा सके।
आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 47/2026 एवं 48/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। जब्त किए गए हथियारों को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
-
नीलकंठ साहू (36 वर्ष) — निवासी सुंदरिपारा, मोवा, रायपुर
-
राजेश साहू (35 वर्ष) — निवासी सुंदरिपारा, मोवा, रायपुर
