दुर्ग. कुम्हारी थाना क्षेत्र में भेड़ एवं नगदी की झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी की भेड़ एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
घटना कैसे हुई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 फरवरी 2026 को प्रार्थी मोहम्मद अशरफ उर्फ सुल्तान कुरैशी, निवासी अहिवारा, ग्राम अकोला कपासबाड़ी से भेड़ खरीदकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। शाम करीब 6:15 बजे केडिया नाला के आगे पंचदेवरी तिराहा कच्चे मार्ग पर काले रंग की स्कूटी में सवार तीन युवकों ने उनका पीछा किया और झपटमारी करते हुए एक भेड़ एवं ₹5,000 नकद छीनकर फरार हो गए।
सीसीटीवी और मुखबिर सूचना से मिली सफलता
घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना कुम्हारी पुलिस ने अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 304(2) बीएनएस के तहत जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीCTV फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
-
राजू बेलदार (23 वर्ष), निवासी बेलदारपारा, कुम्हारी
-
राकेश सोरी (23 वर्ष), निवासी रामनगर, कुम्हारी
एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
जप्त सामग्री
-
एक नग भेड़
-
काले रंग की स्कूटी वाहन
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी पुलिस एवं ACCU टीम की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों को कम समय में गिरफ्तार किया जा सका।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपरिचित व्यक्तियों से सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
