Home » Blog » पंडरी में आर्म्स एक्ट के तहत दो आरोपी गिरफ्तार

पंडरी में आर्म्स एक्ट के तहत दो आरोपी गिरफ्तार

धारदार चाकू के साथ दो युवकों पर पुलिस की कार्रवाई

by cgprimenews.com
0 comments
पंडरी पुलिस द्वारा अवैध धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार आरोपी

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना पंडरी क्षेत्र में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने दिनांक 28 जनवरी 2026 को अलग-अलग स्थानों से प्राप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को अवैध धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

ओम साहू से एक चाकू बरामद

पुलिस टीम ने दलदलसिवनी पानी टंकी के पास ओम साहू (19 वर्ष, निवासी दलदलसिवनी) को घुमते हुए देखा और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 नग धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 27/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

मुकेश धीवर उर्फ माइकल से दूसरा चाकू बरामद

इसी प्रकार, दलदलसिवनी स्थित चैतन्य स्कूल के पास पुलिस ने मुकेश धीवर उर्फ माइकल (21 वर्ष, निवासी शासकीय स्कूल के पास, दलदलसिवनी) को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 1 नग धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी मुकेश के विरुद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 28/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

मुकेश धीवर उर्फ माइकल थाना पंडरी का पूर्व से निगरानी में रखा गया गुण्डा-बदमाश है, जिसके विरुद्ध मारपीट, हत्या एवं आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

पुलिस का सख्त संदेश

पंडरी पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक गतिविधियों एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। धारदार हथियार लेकर घूमने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून बख्शने के मूड में नहीं रहेगा।

You may also like