Friday, May 15, 2026
Home » Blog » Twinkle Khanna: भारत की अंधेरी गलियों में मर्दों से ज्यादा भूतों से सुरक्षित है महिलाएं

Twinkle Khanna: भारत की अंधेरी गलियों में मर्दों से ज्यादा भूतों से सुरक्षित है महिलाएं

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

Twinkle Khanna : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। कोलकाता में लगातार सड़कों पर सभी प्रदर्शन कर रहे हैं और पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। मामले में कई खुलासे हो चुके हैं। सीबीआई इसकी छानबीन में जुटी हुई है।

आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर कोलकाता रेप और मर्डर केस पर रिएक्शन दे रहे हैं और अपने विचार रख रहे हैं। ऐसे में अब Twinkle Khanna ट्विंकल खन्ना ने इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ से जोड़कर पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया कि भारत की अंधेरी गलियों में औरतें मर्दों से ज्यादा भूतों से सुरक्षित हैं।

Twinkle Khanna ने ऐसा क्यों कहा

दरअसल, ट्विंकल खन्ना Twinkle Khanna ने भारत में बढ़ते रेप केस को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कोलकाता से लेकर बिहार रेप केस का जिक्र किया। ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी, ‘जबकि भूतों को लेकर पहले से ही कोई वैज्ञानिक प्रूफ नहीं है। लेकिन सबसे सरल व्याख्या होगी कि वो इंसान की जरूरतों से आते हैं। जब आप तितलियों के बजाय मुड़े हुए पैरों वाली चुड़ैल देखते हैं।

Twinkle Khanna छिपकली से बलात्कार

ट्विंकल खन्ना Twinkle Khanna आगे लिखती हैं, ‘डरावनी फिल्मों में उन डरावनी चीजों की तुलना में कम परेशान करने वाले तत्व होते हैं, जो हम हर दिन अपने आसपास देखते हैं। हाल ही के अखबारों में मैंने देखा तो इसे खंगालने के बाद निराशाजनक सच्चाई सामने आई।

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या। फिर बदलापुर के एक स्कूल में चार साल के दो बच्चों का यौन शोषण किया गया। बिहार की एक 14 साल की लड़की ने तीन बच्चों के पिता एक व्यक्ति से शादी करने से मना किया और उसका प्रपोजल ठुकरा दिया तो उसके साथ बलात्कार हुआ और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मैंने महाराष्ट्र में एक छिपकली के साथ बलात्कार के मामले के बारे में पढ़ा कि उसके साथ चार लोगों ने रेप किया है।

You may also like