Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » ड्रग पैडलर छोटू राइट सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख की ब्राउन शुगर बरामद

ड्रग पैडलर छोटू राइट सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख की ब्राउन शुगर बरामद

by Dakshi Sahu Rao
0 comments


– दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में खपाते थे ब्राउन शुगर

CG Prime News@भिलाई. नशे के खिलाफ मोहननगर पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए छोटू राइट नाम से विख्यात ड्रग पैडलर सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 6 लाख रुपए कीमत की 274 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। एक युवक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों, संदेहियों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी। इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि विजय नगर बैंक कालोनी निवासी लाला साहू अपने साथियों के साथ मिलकर पिटर के खंडहरनुमा मकान के सामने अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खंडहरनुमा मकान के पास हुलिए से मिलते 4 संदिग्ध लड़कों को देखा गया। इसमें घेराबंदी कर आरोपी लालाराम साहू (27 वर्ष ) विजय नगर दुर्ग, नितिश पाण्डेय उर्फ छोटू राइट( 22 वर्ष ) निवासी ग्रीन चौक दुर्ग तथा शंकर उर्फ चिंटू नागवंशी (29 वर्ष ) निवासी ग्रीन चौक को पकड़ा गया। आरोपी बुच्ची उर्फ डोमेन्द्र ने पुलिस को चकमा देखकर फरार हो गया। मौके पर तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 14 बंडल मिले, जिसमें 274 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त की गई है।

ड्रग्स पैडलर पकड़ने में योगदान

इस कार्रवाई मोहननगर टीआई विपिन रंगारी, सउनि राघवेन्द्र सिंह, सायबर सेल से प्र. आर. चंद्रशेखर बंजीर एवं दुर्ग सिविल टीम से आरक्षक जावेद खान, किशोर सोनी, नासीर बक्स, गौर सिंह, कमलेश यादव, थॉमसन पीटर, प्रशांत पाटणकर, भरथरी निषाद, मनोज कुमार शामिल थे।

You may also like