Wednesday, March 18, 2026
Home » Blog » अजित दादा को अंतिम विदाई देने जुटे हजारों समर्थक, बेटों ने दी मुखाग्नि

अजित दादा को अंतिम विदाई देने जुटे हजारों समर्थक, बेटों ने दी मुखाग्नि

हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News @दिल्ली. महाराष्ट्र के बारामती के काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों के संख्या में उनके समर्थक और लोग पहुंचे। अंतिम शव यात्रा के दौरान भी शव वाहन के साथ-साथ हजारों की संख्या में समर्थक चलते हुए दिखाई दिए।

cg prime news

अजित दादा को अंतिम विदाई देने जुटे हजारों समर्थक, बेटों ने दी मुखाग्नि

वहीं गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार के चाचा एनसीपी शरद गुट प्रमुख शरद पवार सहित बड़े-बड़े नेता-मंत्रियों का अजित दादा को अंतिम विदाई देने तांता लगा रहा।

cg prime news

अजित दादा को अंतिम विदाई देने जुटे हजारों समर्थक, बेटों ने दी मुखाग्नि

दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

स्वार्गीय अजित पवार की पत्नी राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने पति के पार्थिव शरीर पर गंगाजल चढ़ाकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर चाचा शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले भी मौजूद रहे। दोनों बेटों ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।
अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचे। बारामती में देर रात से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह के वक्त कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई। समर्थक बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बस से पहुंचे। अंतिम यात्रा में एक से दो किमी तक तक लोग ही लोग नजर आ रहे थे।

cg prime news

अजित दादा को अंतिम विदाई देने जुटे हजारों समर्थक, बेटों ने दी मुखाग्नि

बारामती एयरपोर्ट के पास हो गया था प्लेन क्रैश

पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन बुधवार सुबह बारामती एयरपोर्ट के पास सुबह 8.45 बजे क्रैश हुआ था। वे 66 साल के थे। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हुआ था। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हुई। पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए 4 रैलियों को संबोधित करने वाले थे। पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक रखा गया है।

cg prime news

अजित दादा को अंतिम विदाई देने जुटे हजारों समर्थक, बेटों ने दी मुखाग्नि

कैसे क्रैश हुआ पवार का प्लेन

बारामती एयरफील्ड अनकंट्रोल्ड है, यानी यहां ATC की जगह फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन के इंस्ट्रक्टर ट्रैफिक की जानकारी देते हैं। विमान ने सुबह 8:18 बजे बारामती से पहली बार संपर्क किया। विमान का अगला कॉल लैंडिंग साइट से 30 नॉटिकल माइल (NM) यानी करीब 55 किमी की दूरी पर किया गया।

पुणे अप्रोच ने विमान को बारामती के लिए रिलीज कर दिया और विजुअल मेट्रोलॉजिकल कंडीशन यानी VMC में पायलट की मर्जी से उतरने की सलाह दी। यानी अगर पायलट को मौसम ठीक लग रहा है और लैंडिंग साइट दिखाई दे रही है तो वो बिना किसी एडवांस लैंडिंग टूल की मदद से जेट लैंड करवा सकता है।

इसके बाद पायलट ने हवा और विजिबिलिटी के बारे में पूछा। उन्हें बताया गया कि हवा शांत है और विजिबिलिटी लगभग 3000 मीटर है। विमान ने रनवे 11 पर फाइनल अप्रोच की रिपोर्ट दी, लेकिन बताया कि रनवे नजर नहीं आ रहा।

इसके बाद विमान लैंड करने के बजाय हवा में चक्कर लगाने लगा। थोड़ी देर बाद क्रू ने बताया कि वे फिर से रनवे 11 के फाइनल अप्रोच पर हैं। उनसे पूछा गया कि रनवे दिख रहा है या नहीं। क्रू ने जवाब दिया कि रनवे फिलहाल नजर में नहीं है, लेकिन जैसे ही रनवे दिखेगा, वे बताएंगे। कुछ सेकेंड बाद क्रू ने रिपोर्ट किया कि रनवे अब नजर में है।

विमान को सुबह 8:43 बजे रनवे 11 पर लैंड करने की अनुमति दी गई, लेकिन विमान ने लैंडिंग क्लियरेंस का रीडबैक नहीं दिया गया। सुबह 8:44 बजे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने रनवे 11 के थ्रेशहोल्ड के पास आग की लपटें देखीं।

इसके तुरंत बाद इमरजेंसी सर्विसेज को घटनास्थल भेजा गया। विमान का मलबा रनवे 11 के थ्रेशहोल्ड के पास, रनवे के 50 मीटर दूर बाईं तरफ पाया गया। इस हादसे की जांच अब AAIB यानी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो ने अपने हाथ में ले ली है।

You may also like