Tuesday, May 19, 2026
Home » Blog » दिल्ली दौरे से लौटे CM साय, कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर लगाया विराम, कही ये बड़ी बात

दिल्ली दौरे से लौटे CM साय, कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर लगाया विराम, कही ये बड़ी बात

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News @ रायपुर. छत्तीसगढ़ सीएम (CM Vishnu dev sai) विष्णुदेव साय शनिवार को दिल्ली दौरे से वापस लौट आए हैं। सीएम साय ने दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। इस दौरान सीएम ने बताया कि दिल्ली में पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात के दौरान प्रदेश की स्थिति को लेकर चर्चा हुई है।

कई परियोजनाओं पर हुई चर्चा

CM ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बदली हुई तस्वीर को साझा करने का अवसर मिला यह सौभाग्य की बात है। इस दौरान बोध घाट परियोजना, रिवर इंटरलिंकिंग पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि बोध घाट परियोजना के बनने से 125 मेगावर्ट बिजली पैदा होगी। इन दोनों परियोजनाओं से कई हेक्टेयर में सिंचाई संभव होगी।

PM ने दी बधाई

सीएम साय ने आगे बताया कि हमारे जवान मजबूती के साथ नक्सलवाद से लड़ रहे हैं। इस पर पीएम मोदी को अवगत कराया। PM मोदी के हमें नक्सलवाद पर लड़ाई को लेकर बधाई दी है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हमने भी बधाई दी है। सीएम साय ने फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पीएम मोदी से क्या चर्चा हुई है। उन्होंने कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा कि समय आने पर वो भी हो जाएगा।

कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर विराम

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री और विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था। सांसद अग्रवाल के पद छोड़ने के बाद से साय कैबिनेट में दो मंत्रियों का पद खाली है। साय कैबिनेट में बृजमोहन अग्रवाल को शिक्षा महकमे की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उनके इस्तीफे के बाद से खुद सीएम साय इस विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

सीएम साय के दिल्ली दौरे पर रवाना होते ही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई थी। वहीं, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद दिल्ली से लौटते ही सीएम साय ने कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल साय कैबिनेट का विस्तार नहीं होगा।

You may also like