Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » बहनों से राखी बंधाकर छोटे भाई ने मंझले भाई को उतारा मौत के घाट, चंद घंटे में रिश्ते हुए शर्मसार

बहनों से राखी बंधाकर छोटे भाई ने मंझले भाई को उतारा मौत के घाट, चंद घंटे में रिश्ते हुए शर्मसार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले के भिलाई में रक्षाबंधन की रात डबरापारा दक्षिण में छोटे भाई ने मंझले भाई पर टंगिया से सिर के पास वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना उस समय कारित की जब घर के अन्य सदस्य मौजूद थे। उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर हत्या के मामले में कार्रवाई की।

घर में खर्च नहीं देने को लेकर शुरू हुआ विवाद

भिलाई तीन टीआई अंबर सिंह भरद्वाज ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे की घटना है। रक्षा बंधन की रात डबरापारा निवासी दामन सिंह ठाकुर (27 वर्ष) अपने भाइयों के साथ बैठा था। संभवत: रात में मिलकर शराब सेवन भी किया। इस बीच दामन सिंह ने अपने छोटा भाई शरद सिंह (25 वर्ष) से बोला कि तुम काम धाम करते नहीं और घर में खर्च भी नहीं देता है। यह बात शरद को नागवार गुजरी और दामन से विवाद शुरू कर दिया। टंगिया उठाकर उके सिर पर प्रहार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में धारा 103 (1) बीएनएस (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी की खोजबीन कर गिरफ्तार कर लिया।

विवाद को हल्के में लिया

टीआई ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य उनके विवाद को हल्के में लिया। इधर शरद विवाद में आक्रोशित होकर पास में रखी टंगिया को उठाया और दामन के सिर पर प्रहार कर दिया। टंगिया उसके गर्दन पर पड़ी। वह घायल अवस्था में जमीन पर गिर गया। उसके बड़े भाई और अन्य सदस्य तत्काल लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला ले गए। स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां कुछ ही देर में मृत घोषित कर दिया।

You may also like