Home » Blog » घर पहुंचे बेटे ने खून से लथपथ देखी मां की लाश, तो कमरे में लटके मिले पिता… मंजर देख हैरान रह गए लोग

घर पहुंचे बेटे ने खून से लथपथ देखी मां की लाश, तो कमरे में लटके मिले पिता… मंजर देख हैरान रह गए लोग

by CG Prime News
0 comments

बिलासपुर। Murder Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में घरेलू विवाद के चलते एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। यहां एक सनकी पति ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर बेलगहना पुलिस, FSL टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना कोटा थाना इलाके के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है। मृतक पति सुखलाल बैगा ने अपनी पत्नी कुंवारिया बाई से पैसे की मांग की। पैसा नहीं देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि सुखलाल ने कुल्हाड़ी से उमरिया बाई पर हमला कर हत्या कर दी और खुद फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची बेलगहना पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि रविवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। पुलिस को आशंका है कि पति ने हत्या के बाद आत्महत्या कर ली है। पीएम रिपोर्ट से मामला स्पष्ट होगा।

Murder Case: रोजी-मजदूरी करता था मृतक

बताया जा रहा है कि ग्राम उमरिया निवासी सुखसिंह बैगा (55) रोजी-मजदूरी करता था। वो अपनी पत्नी कुंवारिया बाई (50) और बेटे दिलेश (11) के साथ रहता था। उसका बड़ा बेटा चुन्नी लाल बैगा दूसरे गांव में रहकर मजदूरी करता है।

मां की पिटाई देख बेटा भाग गया मामा के यहां

प्राथमिक पूछताछ में दिलेश ने बताया कि रविवार की रात उसके पिता सुखसिंह मां कुंवरिया बाई से रुपए मांग रहे थे। मना करने पर उसने कुंवरिया बाई की पिटाई शुरू कर दी। इसे देख दिलेश डर गया और वह भागकर पास में ही रहने वाले अपने मामा के घर चला गया था। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होने के कारण परिवार के अन्य सदस्यों ने ध्यान नहीं दिया।

इधर दिलेश अपने मामा के घर पर ही सो गया। सुबह जब वह घर पहुंचा तो मां की लाश खून से लथपथ पड़ी मिली। कमरे में पिता का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। वह दौड़कर बाहर निकला और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी बेलगहना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।

You may also like