Home » Blog » धान घोटाला: 70 लाख की हेराफेरी, प्रभारी गिरफ्तार

धान घोटाला: 70 लाख की हेराफेरी, प्रभारी गिरफ्तार

पेण्ड्रीकला धान खरीदी केंद्र में गबन का खुलासा, रिकॉर्ड में हेरफेर कर शासन को भारी नुकसान

by cgprimenews.com
0 comments
धान खरीदी केंद्र में हेराफेरी मामले में पुलिस जांच और आरोपी की गिरफ्तारी

कबीरधाम. जिले में धान खरीदी में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। थाना कुण्डा क्षेत्र के पेण्ड्रीकला धान उपार्जन केंद्र में 70 लाख रुपये से अधिक की हेराफेरी के मामले में पुलिस ने खरीदी प्रभारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान रिकॉर्ड में हेरफेर कर 2272 क्विंटल धान की कमी छिपाई गई, जिससे शासन को करीब 70,43,200 रुपये का नुकसान हुआ।

जांच में क्या मिला

कलेक्टर खाद्य शाखा के निर्देश पर गठित जांच दल ने जब भौतिक सत्यापन किया तो रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर पाया गया। कागजों में मौजूद धान की तुलना में हजारों क्विंटल कम धान मौके पर मिला। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी द्वारा तौल पत्रक और रजिस्टर में कुटरचना कर धान की हेराफेरी की गई।

पुलिस कार्रवाई

थाना कुण्डा पुलिस ने मामला दर्ज कर साक्ष्य जुटाए और आरोपी विवेक चंद्राकर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने हेराफेरी की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

प्रशासन का सख्त रुख

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शासकीय योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को आर्थिक अपराध के रूप में गंभीरता से लिया जा रहा है।

You may also like