Friday, February 13, 2026
Home » Blog » पहाड़ घूमने गए पति ने पत्नी को दिया धक्का, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके भी तोते…

पहाड़ घूमने गए पति ने पत्नी को दिया धक्का, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके भी तोते…

by CG Prime News
0 comments

महासमुंद जिले से जो मामला सामने आया है, उसमें पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा कांड कर दिया, जिसे जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। खासकर पति-पत्नी के बीच के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। बताया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी को पहाड़ से नीचे धकेल दिया। जिसके बाद काफी समय तक महिला की लाश वहीं पड़ी रही।

जानें क्या है मामला…

बता दें कि एक माह पहले सिंघोड़ा क्षेत्र के शिशुपाल पर्वत पर एक महिला की सड़ी-गली लाश मिली थी। जांच के बाद पहचान खीरबाई मानिकपुरी के रूप में हुई। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। महिला की हत्या उसके ही पति भोजराम मानिकपुरी ने की थी।

गुनाह कुबूला कर लिया

बताया गया कि भोजराम को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। 7 मार्च को वह उसे बाइक से शिशुपाल पर्वत ले गया और विवाद के बाद पहाड़ से धक्का देकर हत्या कर दी। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी सबूतों के आधार पर जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने गुनाह कबूल किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

You may also like