Home » Blog » वृंदावन में यमुना नदी में 30 पर्यटकों भरी स्टीमर पलटी, 9 लोगों की मौत

वृंदावन में यमुना नदी में 30 पर्यटकों भरी स्टीमर पलटी, 9 लोगों की मौत

तेज हवा से स्टीमर डगमाया और पीपा पुल से टकरा गया

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@दिल्ली. Steamer capsizes in Yamuna River in Vrindavan; 9 dead. कृष्ण नगरी मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरी एक स्टीमर पलट गई। जिससे 9 पर्यटकों की मौत हो गई है। घटना केसी घाट के पास हुई है। इस घटना की पुष्टि मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने की है। स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे। फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

लोकल गोताखोरों के साथ SDRF यमुना में उतरी

प्रशासन ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ को बुलाया। एसडीआरएफ के गोताखोर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हंै। मिली जानकारी के अनुसार 50 लोकल गोताखोर भी रेस्क्यू में जुटे हैं। गोताखोर गुलाब ने बताया- करीब 15 लोगों को बाहर निकाल लिया है। मृतकों में 6 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

CG PRIME NEWS

वृंदावन में यमुना नदी में 30 पर्यटकों भरी स्टीमर पलटी, 9 लोगों की मौत

तेज हवा से स्टीमर डगमाया और पीपा पुल से टकरा गया

पंजाब से आए पर्यटक मनोहर लाल ने बताया- हम लोग जगरांवा से आए हैं। टूरिस्ट बस से आए थे। तेज हवा से स्टीमर पीपा पुल से टकरा गई। इस वजह से स्टीमर यमुना में पलट गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटे हैं। मौके पर डीएम, एसपी पहुंच गए हैं।

17 लोगों को यमुना से बाहर निकाला

दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। जिससे बचाव कार्य में थोड़ी बाधा आ रही है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और बचाव दल का सहयोग करने की अपील की है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया- बहुत ही दु:खद हादसा हुआ है। यह हादसा यमुना नदी में स्टीमर पलटने से हुआ है। सभी पर्यटक पंजाब से आए थे। अभी तक 9 लोगों की मौत हुई है। 16 से 17 लोगों को यमुना से सुरक्षित निकाल लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके पर मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन हम लोग चला रहे हैं।

You may also like