Wednesday, May 27, 2026
Home » Blog » दुर्ग जिले में अवैध अप्रवासी, बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश तेज, पुलिस ने सूचना के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर

दुर्ग जिले में अवैध अप्रवासी, बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश तेज, पुलिस ने सूचना के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग सहित पूरे प्रदेश में अवैध अप्रवासियों (illegal immigrant) रोहिंग्या, बांग्लादेशी नागरिकों (Bangladeshi nationals) की तलाश तेज कर दी गई है। संदिग्ध अप्रवासियों की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। 24 घंटे उपलब्ध रहने वाले इस टोल फ्री नंबर में कोई भी नागरिक संदिग्धों की जानकारी पुलिस को दे सकता है। उसकी पहचान उजागर नहीं की जाएगी। इस अभियान में तेजी लाने के लिए दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने गुरुवार को पुलिस वाहनों में टोल फ्री नंबर चस्पा किया। ताकि संदिग्ध घुसपैठियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

इस टोल फ्री नंबर पर करें कॉल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार दुर्ग पुलिस ने अपने सभी पेट्रोलिंग वाहन पर अवैध अप्रवासी हेल्प लाईन नंबर 18002331905 का स्टिकर चस्पा किया है। ताकि इस टोल फ्री नंबर की आम लोगों तक पहुंच सुनिश्चित किया जा सके। अवैध रूप से रह रहे अप्रवासी नागरिकों के संबंध में पुलिस को अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके।

देश विरोधी गतिविधियों को देखते हुए कार्रवाई

अवैध अप्रवासियों की संदिग्ध और देश विरोधी गतिविधियों को देखते हुए उनकी पहचान कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने, उन्हें निर्वासित करने के लिए पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा प्रत्येक जिले में एसटीएफ का गठन किया गया है। जिसके तहत व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

शिक्षण संस्थानों में लगाए गए पोस्टर

टोल फ्री नंबर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच लुक छिपकर निवास कर रहे अवैध रोहिंग्या, बांग्लादेशी नागरिकों के संबंध में जानकारी प्राप्त करना है। जिससे अवैध अप्रवासियों को चिन्हित कर उनके निर्वासन की कार्यवाही की जा सके। टोल फ्री नंबर के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के औद्योगिक प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों में भी पोस्टर, स्टिकर, बैनर लगाए गए हैं।

 

You may also like