Friday, March 20, 2026
Home » Blog » समता कॉलोनी हत्या कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

समता कॉलोनी हत्या कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, CCTV और मुखबिर सूचना से पुलिस ने सुलझाया मामला

by cgprimenews.com
0 comments
समता कॉलोनी हत्या कांड में आरोपी की गिरफ्तारी से संबंधित प्रतीकात्मक पुलिस कार्रवाई

रायपुर। समता कॉलोनी क्षेत्र में हुए हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज वारदात 29 जनवरी 2026 को अर्जुन नगर स्थित समता कॉलोनी में हाथीराम मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक के पास हुई थी। धारदार हथियार से किए गए हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

घटना को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी (वेस्ट) एवं डीसीपी (क्राइम एंड साइबर) के निर्देश पर एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की गई। मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव (उम्र 25 वर्ष) के रूप में की गई।

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान

घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसके साथ ही मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही लीला राम शर्मा उर्फ लक्की उर्फ दादू, निवासी चौबे कॉलोनी, सरस्वती नगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

नशे में गाली-गलौच से बढ़ा विवाद

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक नशे की हालत में गाली-गलौच कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आवेश में आकर आरोपी ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी।

चाकू जप्त, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू बरामद किया है। थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 24/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू की गई है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: लीला राम शर्मा उर्फ लक्की उर्फ दादू
उम्र: 21 वर्ष
निवास: चौबे कॉलोनी, जनता क्वार्टर, थाना सरस्वती नगर, रायपुर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अपराध नियंत्रण के लिए ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

You may also like