CG Prime News@रायपुर. Raipur RTO Office Clerk Arrested for Accepting 14,000 Bribe छत्तीसगढ़ में आरटीओ दफ्तर के क्लर्क को 14 हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी रायपुर से की थी। जिसके बाद एसीबी की टीम ने शुक्रवार को आरटीओ दफ्तर के क्लर्क शोभा राम देवांगन को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। क्लर्क ने फाइनेंस गाड़ी का नाम ट्रांसफर कराने के एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत मांगा था।
नाम ट्रांसफर करने के एवज में पैसों की डिमांड
जानकारी के अनुसार, आरोपी शोभा राम देवांगन रायपुर आरटीओ कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर है। वह फाइनेंस कंपनी की गाड़ी का नाम ट्रांसफर कराने के लिए शिकायतकर्ता से पैसे की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने इस काम के बदले 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी।
14 हजार लेते हुए पकड़ा
शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत रायपुर एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले की जांच की और आरोपी को पकडऩे के लिए जाल बिछाया। प्लानिंग के तहत जब आरोपी शिकायतकर्ता से 14 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था, उसी दौरान टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया। फिलहाल एसीबी की टीम रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
