Home » Blog » छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, दो सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, दो सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग

केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल होगा खत्म

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG prime News@रायपुर.Elections for two Rajya Sabha seats in Chhattisgarh will be held on March 16.  छत्तीसगढ़ में दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके अनुसार 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। 5 मार्च तक कैंडिडेट नामांकन भर पाएंगे। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च तक कैंडिडेट नामांकन वापस ले सकते हैं। 16 मार्च को वोटिंग होगी। सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी। 20 मार्च तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।

केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल होगा खत्म

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही राज्यसभा की दो सीटें खाली हो जाएंगी। इन्हीं दोनों सीटों पर चुनाव होगा। केटीएस तुलसी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वह वर्ष 2020 में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। संसद में संवैधानिक और कानूनी मामलों पर उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा।

देशभर की 37 सीटों पर चुनावी कार्यक्रम की घोषणा

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन सीटों में छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी हैं, जो अप्रैल 2026 में रिक्त हो रही हैं। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 20 मार्च तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी।

You may also like