Friday, February 13, 2026
Home » Blog » रायपुर रेल मंडल ने आय बढ़ाने बिजनेस डवलपमेंट यूनिट से किया 4 लाख 9 हजार 280 रुपए का राजस्व अर्जित

रायपुर रेल मंडल ने आय बढ़ाने बिजनेस डवलपमेंट यूनिट से किया 4 लाख 9 हजार 280 रुपए का राजस्व अर्जित

by cgprimenews.com
0 comments

cgprimenews@भिलाई/रायपुर. अर्थव्यवस्था पर जोर देने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने रेलवे की आय में बढ़ोत्तरी और माल ढुलाई को प्रोत्साहित करने के लिए कई उपायों एवं कार्य योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। रेलवे जोन में बिजनेस डवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) का गठन किया। इस कार्य से छोटे और मझोले कंपनी प्रबंधकों रेलवे की ओर से माल परिवहन करने प्रोत्साहित किया जा रहा है।

रायपुर रेलवे जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रेलवे के बिजनेस डवलपमेंट यूनिट(बीडीयू) में शामिल अधिकारी विभागीय कार्यों के साथ साथ विभिन्न फैक्ट्री मालिकों, कंपिनयों, छोटे व्यापारियों और वाणिज्यिक संगठनों से मिलकर रेलवे द्वारा माल परिवहन के लिए प्रोत्साहित कर रहे है। साथ ही रेलवे की ओर से माल परिवहन के लिए दी जाने वाली विशेष रियायतों से भी उन्हें अवगत कराया जा रहा है, जिसमें रायपुर रेल मंडल ने एक मालगाड़ी के स्लैग का रैक भिलाई स्टील प्लांट से जामुल सीमेंट प्लांट को रवाना किया। पहले यह सामग्री सड़क मार्ग द्वारा परिवहन होती थी।

फ्रेट रेट में लगभग 50 प्रतिशत की छूट

रायपुर रेल मंडल ने शार्ट लीड कंसेशन के तहत 11 किलोमीटर दूरी के लिए फ्रेट रेट में लगभग 50 प्रतिशत की छूट दी। भिलाई स्टील प्लांट से जामुल स्टील प्लांट के लिए 4031.8 टन माल परिवहन कर लगभग 4 लाख 9 हजार 280 रुपए राजस्व अर्जित किया। पहले फ्रेट परिवहन की दर लगभग 172.70 प्रति टन थी जो डिस्काउंट देने के बाद लगभग 101.50 रह गई। जिससे माल परिवहन करने वाले उपभोक्ता को लगभग 3 लाख 46 हजार 315 रुपए का फायदा हुआ। रायपुर रेल मंडल माल परिवहन को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है जिससे निरंतर रेल राजस्व में वृद्धि हो सकें।

You may also like

Leave a Comment