बिलासपुर. जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के खिलाफ Chakarbhatha Police Station ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने होटल की छत पर अवैध रूप से हुक्का और तंबाकू युक्त फ्लेवर परोसने वाले संचालक को गिरफ्तार किया है और मौके से हुक्का से जुड़ा भारी सामान जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित होटल, बार और हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना प्रभारी Umesh Sahu के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।
मुखबिर की सूचना पर हुई रेड
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी क्षेत्र स्थित Hotel Shiva Inn की छत पर अवैध रूप से हुक्का संचालन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। रेड के दौरान होटल की छत पर हुक्का संचालन करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से हुक्का से जुड़े कई उपकरण और तंबाकू फ्लेवर बरामद किए।
आरोपी गिरफ्तार
इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी Siddharth Gupta (39 वर्ष), निवासी होटल शिवा इन बोदरी, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हुक्का संचालन में इस्तेमाल होने वाले कई सामान बरामद किए गए।
जप्त सामान
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल लगभग 55 हजार रुपये कीमत का सामान जब्त किया है, जिसमें शामिल हैं:
-
12 नग हुक्का पॉट, 06 पैकेट कोको जेल (कोयला), 12 नग स्टैंड, 12 नग चिलम, 12 नग पाइप, 01 नग कोल हीटर, 03 प्लास्टिक डिब्बों में तंबाकू युक्त फ्लेवर, नगदी 5000 रुपये
इन धाराओं के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ Cigarettes and Other Tobacco Products Act 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार और तंबाकू उत्पादों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
