CG Prime News@बिलासपुर. Police constable fired bullets in Bilaspur police station छत्तीसगढ़ में एक थाने में ड्यूटी के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। घटना बिलासपुर के सरकंडा थाने की है। जहां एक आरक्षक से गलती से गोली चल गया। वो तो गनीमत रही कि पंखे को चीरते हुए गोली थाने की छत पर जा धंसी। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है।
अचानक दब गया ट्रिगर
मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल नवल तिवारी अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद राइफल को जमा करते समय मैग्जीन खाली किए बिना ही ट्रिगर दबा दिया। जिससे बंदूक से निकली गोली पंखे के ब्लेड को चीरते हुए छत में जा घुसी। गोली चलते ही थाने में हड़कंप मच गया था।
एसएसपी (SSP) ने दिए हैं सशस्त्र ड्यूटी के निर्देश
बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने रात्रि गश्त पर निकलने वाले जवानों को सशस्त्र ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। इस पर रात में चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस जवान राइफल के साथ तैनात रहते हैं। सरकंडा थाने में पदस्थ आरक्षक नवल तिवारी रविवार की रात गश्त पर था।
सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वो राइफल जमा करने थाने पहुंचा था। राइफल जमा करते समय उसमें से मैग्जीन निकाल कर थाने के मालखाने में रखा जाता है। नवल तिवारी ने राइफल से मैग्जीन खाली करने से पहले ही ट्रिगर दबा दिया। जिससे अचानक फायरिंग हो गई।
टीआई (TI) ने एसएसपी को दी जानकारी
इस घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों ने टीआई प्रदीप आर्या को दी। जिसके बाद उन्होंने एसएसपी रजनेश सिंह को थाने में गोली चलने की बात बताई। एसएसपी रजनेश सिंह ने जांच के लिए सीएसपी निमितेश सिंह को भेजा, तब पता चला कि आरक्षक की गलती से गोली चली थी। इस लापरवाही के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक नवल तिवारी को सस्पेंड कर दिया है।
