Friday, March 20, 2026
Home » Blog » घुघरी रोड पर राहगीरों को परेशान करने वालों पर पुलिस कार्रवाई

घुघरी रोड पर राहगीरों को परेशान करने वालों पर पुलिस कार्रवाई

7 बदमाश और 1 नाबालिक हिरासत में, धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई

by cgprimenews.com
0 comments
कबीरधाम पुलिस द्वारा घुघरी रोड पर राहगीरों को परेशान करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी

कबीरधाम। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस लगातार सघन निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

राहगीरों को रोकने और भयभीत करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई

घुघरी रोड क्षेत्र में राहगीरों को रोककर अनावश्यक विवाद उत्पन्न करने और सार्वजनिक स्थानों पर डर उत्पन्न करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस उप अधीक्षक कृष्णा चंद्राकर के पर्यवेक्षण में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान और कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई की।

गोपनीय निगरानी और दबिश

पुलिस टीम ने पहले गोपनीय निगरानी की, तत्पश्चात शाम के समय दबिश दी। रात्रि में कॉम्बिंग गश्त के दौरान घुघरी अटल आवास के पास से कुल 7 युवकों और 1 नाबालिक को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीन आचरण कर आम नागरिकों को असहज और भयभीत कर रहे थे, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

हिरासत में लिए गए प्रमुख आरोपी

  1. अनिल सारथी, पिता शिव सारथी, उम्र 27 वर्ष, निवासी घुघरी अटल आवास

  2. शिवराज यादव, पिता मोहना यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी कवर्धा

सभी आरोपितों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का निवेदन किया जाएगा। नाबालिक बालक के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी जा रही है।

कबीरधाम पुलिस का संदेश

कबीरधाम पुलिस ने आमजन को भरोसा दिलाया कि जिले में अनुशासनहीनता, सार्वजनिक शांति भंग करने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। इस प्रकार की सघन और सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

You may also like