Home » Blog » दुर्ग में 27 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप, 43 पदों पर भर्ती, 25 हजार तक मिलेगी सैलरी

दुर्ग में 27 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप, 43 पदों पर भर्ती, 25 हजार तक मिलेगी सैलरी

अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. Placement camp in Durg on February 27, recruitment for 43 posts दुर्ग जिले में 27 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। निजी क्षेत्र के 43 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग सुबह 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प लगेगा। उपसंचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार से मिली जानकारी के अनुसार दो निजी नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इनमें बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के 18 पद, टेलीकॉलर के 20 पद, कम्प्यूटर टीचर के 2 पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर का 1 पद, फील्ड स्टाफ के 2 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए निर्धारित वेतनमान 12,000 रुपए से 25,000 रुपए प्रतिमाह तक है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं।

यह डॉक्यूमेंट लेकर जाएं साथ

इच्छुक आवेदकों को अपने समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट erojgar.cg.gov.in, Chhattisgarh rozgar app अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।

अग्निवीर भर्ती (agniveer bharti 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 के लिए अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार जिले के अविवाहित, योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी, जिनकी जन्मतिथि 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के मध्य है, अग्निवीर भर्ती-2027 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। अभ्यर्थी भारतीय थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर) तथा अग्निवीर ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं पास) पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अधिकतम दो पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

युवतियां भी कर सकती हैं आवेदन

इसी प्रकार अविवाहित युवतियों से अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) पद के लिए भी ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनके लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित है, जन्मतिथि 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त भारतीय थल सेना में सिपाही (फार्मा) पदों पर अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों से भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पद के लिए जन्मतिथि 1 जुलाई 2002 से 1 जनवरी 2008 के मध्य होना आवश्यक है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित है।

ऑनलाइन होगी परीक्षा

ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) 01 जून 2026 से 15 जून 2026 के मध्य आयोजित होने की संभावना है। अधिक जानकारी या किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट अथवा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

You may also like